फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case filed against three for trying to rape a married woman in Churu's Siddhmukh

Churu: सिद्धमुख में विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, भागते हुए कार से मारी टक्कर, तीन पर केस दर्ज

Thu, 13 Apr 2023 09:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Apr 2023 09:52 AM IST
सार

चूरू के सिद्धमुख थाना क्षेत्र में विवाहिता से मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने तीन पर केस दर्ज किया है। दुष्कर्म के प्रयास के बाद आरोपियों ने भागते समय कार से विवाहिता को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Case filed against three for trying to rape a married woman in Churu's Siddhmukh
सिद्धमुख में विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू के सिद्धमुख थाना क्षेत्र में विवाहिता से मारपीट कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


राजगढ़ डीएसपी इंसार अली ने बताया कि पीड़िता के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिद्धमुख के मलवास गांव का रहने वाला है। वह घर से बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी, बच्चे और मां रहती हैं। उसके घर के सामने शराब ठेका है, जिसको फता सिंह, अनूप सिंह और विजेन्द्र सिंह चलाते हैं। दिनभर ठेके पर बैठकर शराब पीते रहते हैं। आरोपी उसकी 30 वर्षीय पत्नी पर बुरी नजर रखते हैं। उसके घर के सामने एक खाली प्लॉट है, जिसमें वह बकरियां रखते हैं। 
विज्ञापन


एक अप्रैल की सुबह 8 बजे उसकी पत्नी प्लॉट में बकरी की मिंगणी डालने गई थी। तभी वहां फता सिंह आया और पत्नी को पकड़ लिया। उसने अनूप सिंह और विजेन्द्र सिंह को भी बुला लिया। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विवाहिता ने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सोने का ताबीज छीन लिया। इसके बाद अनूप सिंह और फता सिंह गाड़ी में बैठकर भाग गए। जाते-जाते उन्होंने गाड़ी से मेरी पत्नी के टक्कर मार दी। उसके पैरों और शरीर में चोट आई। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर तीन नामजद युवकों के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed