{"_id":"58a0f5e04f1c1b1235d847b1","slug":"case-filed-against-asaram-for-submitting-fabricated-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज के मामले में आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज के मामले में आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज
एजेंसी/ जोधपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 07:03 AM IST
विज्ञापन
आसाराम
- फोटो : file photo
अंतरिम जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आसाराम के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर और जस्टिस एनवी रमन्ना की पीठ ने 30 जनवरी को मेडिकल आधार पर आसाराम को जमानत देने से न केवल साफ इनकार किया था बल्कि अपने स्वास्थ्य से जुड़े फर्जी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
पीठ ने अदालत को गुमराह करने के लिए पुलिस को आसाराम के खिलाफ एक ताजा मामला दर्ज करने को कहा था।
रतनदा पुलिस स्टेशन के एसएचओ रमेश शर्मा ने कहा कि आसाराम और अन्य के खिलाफ एक नया मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दर्ज कर लिया गया है। उन पर यह मुकदमा अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश करने के मामले में दर्ज किया गया है। अपने गुरुकुल में एक किशोरी को कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के मामले में अगस्त 2013 से यहां की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन