फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Car of devotees returning after visiting Salasar Balaji overturned six injured in churu

Rajasthan: सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, छह लोग घायल

Wed, 26 Oct 2022 05:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Oct 2022 05:50 PM IST
सार

हादसे के बाद घायलों को रामगढ़ के आस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Car of devotees returning after visiting Salasar Balaji overturned six injured in churu
घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चूरू जिले में सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बेकाबू होकर रामगढ़ के पास पलट गई। हादसे में कार सवार 6 लोग घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने रामगढ़ के आस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कांस्टेबल अनीता ने वार्ड में पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन


घायल हिसार निवासी कोमल ने बताया कि वह अपने पति, बच्चों, देवर और देवरानी के साथ सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। कार को उसके पति साहिल चला रहे थे। रामगढ़ के पास संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई। जिससे कार में सवार साहिल 35 पुत्र श्यामलाल, कोमल 32 पत्नी साहिल, आरजू 29 पत्नी गौरव, क्रिस, काश्वी और दुर्वा घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रह है। वहीं घटना की घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed