फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   car caught fire near hanuman chowk

Alwar: शहर के हनुमान चौक के पास चलती कार में लगी आग, समय रहते बाहर निकलकर दोस्तों ने बचाई खुद की जान

Sun, 29 Jan 2023 10:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Jan 2023 10:26 AM IST
सार

दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने गुरुग्राम से मालाखेड़ा-अलवर आए युवकों की कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं उठते देख दोनों दोस्तों ने समय रहते बाहर निकल कर खुद की जान बचाई।

विज्ञापन
car caught fire near hanuman chowk
कार में आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा से अलवर शादी समारोह में शामिल होने आए दोस्तों की कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना बीती रात शहर के हनुमान चौक की है। आग लगने से कार पूरी तरह खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। कार में सवार दोनों लोगों समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कार मालिक ने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम निवासी प्रीतम पुत्र महावीर और झज्जर के बुपनिया गांव निवासी तरुण पुत्र सुंदर अपने दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने यहां मालाखेड़ा-अलवर आए थे। रात ही वे अपनी कार से वापस गुरुग्राम के लिए निकले थे। कुछ दूर पहुंचने के बाद उनको कार से धुआं निकलने का अहसास हुआ। रास्ते में हनुमान चौराहे के पास कार से आग की लपटें उठने लगीं। दोनों तुरंत ही कार रोकर बाहर निकले और देखा तो कार में आग की लपटें उठ रही थीं। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। उन्होंने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड से मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed