{"_id":"63d55e5b8802717a5d1e10ed","slug":"car-and-trailer-collision-in-jodhpur-two-policemen-and-car-driver-killed-road-accident-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कार और ट्रेलर की भिडंत में दो पुलिसकर्मी और कार चालक समेत तीन की मौत, दो कांस्टेबल गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कार और ट्रेलर की भिडंत में दो पुलिसकर्मी और कार चालक समेत तीन की मौत, दो कांस्टेबल गंभीर घायल
Sat, 28 Jan 2023 11:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:11 PM IST
सार
जोधपुर जिले के आसोप कस्बे में हाइवे पर शनिवार को ट्रेलर और कार भिड़ंत की भीषण टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में 2 पुलिसकर्मी और कार चालक सहित 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार 2 कांस्टेबल घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर जिले के आसोप कस्बे में शनिवार को हुए भीषण रोड एक्सीडेंट ने दो 2 पुलिसकर्मियों की जान ले ली। साथ ही एक कार चालक ने भी दम तोड़ दिया। कुल 3 लोगों की मौत हुई है। यह दिल दहलाने वाला एक्सीडेंट ट्रेलर और कार की भीषण टक्कर से हुआ। हादसे में कार में सवार 2 कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चारों पुलिसकर्मी एक्सीडेंट से कार में फंस गए
जोधपुर पुलिस के मुताबिक आसोप थाने के हेड कांस्टेबल तेजाराम, कांस्टेबल मनीराम, मोहनलाल और अशोक एक केस के सिलसिले में निकले थे। गुमशुदा की तलाश के साथ ही किसी आरोपी की तलाश में निजी कार से पुलिसकर्मी निकले थे। कार मालिक राजूराम देवासी कार चला रहा था। आसोप कस्बे से बाहर निकलते ही सरकारी स्कूल के पास मोड़ पर सामने से तेज स्पीड और लापरवाही से आए ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कार चालक और चारों सिपाही अंदर फंस गए।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल तेजाराम, कांस्टेबल मोहनलाल, कार चालक राजूराम देवासी की मौत
ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और निजी वाहनों के साथ ही एम्बुलेंस बुलाकर भोपालगढ़ के उप जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां हेड कांस्टेबल तेजाराम और कार चालक राजूराम देवासी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कांस्टेबल मनीराम, मोहनलाल और अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद गंभीर घायल कांस्टेबल मोहनलाल की भी मौत हो गई। उनकी डेड बॉडी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाई गई है।
विज्ञापन