{"_id":"64057e58391cf00dfa0f9708","slug":"camel-shows-stunts-at-pushkar-international-holi-festival-2023-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pushkar Holi Festival: जलती लकड़ी लेकर ऊंट ने किया नृत्य, सबसे सुंदर ऊंट ने विजेंद्र को जिताए पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pushkar Holi Festival: जलती लकड़ी लेकर ऊंट ने किया नृत्य, सबसे सुंदर ऊंट ने विजेंद्र को जिताए पांच हजार
Mon, 06 Mar 2023 04:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 Mar 2023 04:48 PM IST
सार
पुष्कर की होली को वैश्विक स्तर का दर्जा दिलाने के लिए राजस्थान पर्यटन विकास निगम अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस महोत्सव में ऊंट के करतब शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
ऊंट ने किया नृत्य
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के अंतर्गत मेला मैदान में कैमल शो का आयोजन किया गया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम पुष्कर की होली को वैश्विक स्तर का दर्जा दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में ऊंट के करतब शो का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंटों की परेड में 32 ऊंट गाडि़यों ने भाग लिया। परेड में कच्ची घोड़ी और कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति हुई। ऊंट परेड में रोबिलो एयरपोर्ट की स्क्वाड्रन लीडर पूनम, शहनाई वादक, ऊंट का शृंगार, अशोक टांक, लोक वाद्य नगाड़ा का वादन, कैमल सफारी, दिव्यांग विद्यार्थियों तथा विदेशी सैलानियों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भावना गर्ग, श्रीमती देविका तोमर, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, जवाहर फाउंडेशन के शिव प्रकाश बंसल, पार्षद हेमंत जोधा, सैयद फैजल, अजय कृष्ण, पाल सिंह, हरिप्रसाद जाटव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव
- फोटो : Amar Ujala Digital
सीकर के विजेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार
ऊंट शृंगार प्रतियोगिता में दस प्रतिभागियों ने अपने ऊंटों के साथ भाग लिया। इसमें सेवदड़ सीकर के विजेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार के साथ में पांच हजार रुपये, चावंडिया के अशोक पंवार को द्वितीय पुरस्कार के साथ में तीन हजार रुपये तथा गनाहेड़ा के मोहन सिंह ने तृतीय पुरस्कार के साथ में दो हजार की राशि जीती। कार्यक्रम में ऊंट नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति की गई। इसमें सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें मनवोचित नृत्य, करतब, हैरतंगेज कारनामे, ऊंट और पालक का आपसी प्रेम, समझ, केमिस्ट्री तथा हार्मोनी, का प्रदर्शन किया। प्रतियोगी ऊंटों ने गणमान्य व्यक्तियों का मालार्पण भी किया। प्रथम को आठ हजार, द्वितीय को सात हजार तथा तृतीय को छह हजार के साथ पुरस्कार दिया गया। प्रथम स्थान पर प्रभु सिंह, द्वितीय स्थान पर मांगीलाल तथा तृतीय स्थान पर धर्मेन्द्र रहे।

होली पर रहेगी कार्यक्रमों की धूम
सोमवार को भव्य होली कार्यक्रम होंगे। इस दिन सायं चार बजे ब्रह्म चौक, होलीका चौक एवं ब्रह्म वाटिका पर चंग, डफ, कच्छी घोड़ी एवं गैर नृत्यों का वृहद रूप से मंचन रखा गया है। प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी सरोवर के जयपुर घाट पर सायं 6 बजे नगाड़ा वादन करेंगे। सायं 6.30 बजे पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर लगभग 1.25 लाख दीपों से भव्य दीपदान का आयोजन होगा। ब्रह्म घाट पर महाआरती होगी। सरोवर पर आतिशबाजी सायं 6.50 बजे रखी गई है। होलीका दहन एवं फूलों की होली ब्रह्म वाटिका एम्फीथियेटर में सायं सात बजे होगी। प्रसिद्ध गायक पदमश्री हरिहरन का म्यूजिक कॉन्सर्ट मेला मैदान में सायं 7.30 बजे आयोजित होगा।

अनुराधा पोडवाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
- फोटो : Amar Ujala Digital
पद्म श्री अनुराधा पोडवाल और कविता पोडवाल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में रविवार को मेला मैदान में भक्ति के साथ लोकनृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों को मोहित कर दिया। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में रविवार को मेला मैदान में भक्ति तथा लोककला की सरिता बही। यहां की प्रस्तुतियों ने दर्शकों एवं श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
रंग बरसे दरबार पुष्कर जी रंग बरसे...
प्रसिद्ध भजन गायिका पद्मश्री अनुराधा पोडवाल तथा उनकी पुत्री कविता पोडवाल ने मेला मैदान में भक्ति की बारिश कर दी। रंग बरसे दरबार पुष्कर जी रंग बरसे तथा होली खेल रहे बांके बिहारी भजन पर होली का वातावरण बन गया। रंग मत डाल रे सांवरिया से ब्रज की होली का अहसास कराया। मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा के आलाप ने श्रद्धालुओं को सम्मोहित किया। मीठे रस की भरयोरी राधा रानी लागे, जा री हट नटखट, सुन बांके बिहारी, आज बिरज में होरी रे रसिया, रंगीलो तथा हर कर्म अपना करेंगे ने समां बांध दिया।