फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   by Cutting pole of tricolor flag from Karni Singh Stadium in Bikaner and hoisted NUSI flag on it

Bikaner: स्टेडियम से काट ले गए तिरंगे का पोल, उसपर एनयूएसआई का झंडा फहराया

Mon, 11 Apr 2022 11:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Apr 2022 11:42 AM IST
सार

जिस कार्यक्रम में पोल पर एनयूएसआई का झंडा फहराया गया, उसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम गहलोत भी शामिल हुए। वहीं भाजपा मामले को लेकर भड़क गई है।

विज्ञापन
by Cutting pole of tricolor flag from Karni Singh Stadium in Bikaner and hoisted NUSI flag on it
बीकानेर के स्टेडियम से पोल काट ले गए - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर के करणीसिंह स्टेडियम में जिस पोल पर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाता है, उसे काटकर रविंद्र भवन में लगाया गया। हैरानी की बात यह है कि उस पर राष्ट्रीय ध्वज के बजाय एनएसयूआई का झंडा लहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए। 

विज्ञापन


करणीसिंह स्टेडियम से पोल गायब होने का मामला रविवार को वायरल हो गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन के अधिकारी जवाब देने से कतराते रहे। एडीएम सिटी और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने फोन उठाने बंद कर दिए। वहीं भाजपा नेताओं ने इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से शिकायत करने की बात कही है । 

विज्ञापन


दरअसल करणी सिंह स्टेडियम में करीब 30 फीट लंबा लोहे का पोल लगा है, जहां पर राजकीय समारोह के दौरान तिरंगा फहराया जाता है। रविवार को सुबह खिलाड़ी खेलने के लिए गए तो उन्हें यह पोल गायब मिला। पृथम दृष्टया इस पोल को काटने के निशान मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नियमित खेलने वाले आने युवकों का कहना है कि कुछ लोग पोल काट कर ले गए। भाजपा के प्रवक्ता मनीष आचार्य ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय संपत्ति को इस तरह किसी छात्र संगठन के झंडे में काम लेना अनुचित है। यह तिरंगे का अपमान है। इसकी शिकायत पीएम से की जाएगी। दूसरी ओर जिला प्रशासन इस पूरे मामले को रफा दफा करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed