{"_id":"64be0ff38ec727901501689a","slug":"bus-full-of-passengers-overturned-in-barmer-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बाड़मेर में बस चालक की बदमाशी में चली गई युवक की जान, मना करते रहे यात्री, नहीं मानी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बाड़मेर में बस चालक की बदमाशी में चली गई युवक की जान, मना करते रहे यात्री, नहीं मानी बात
Mon, 24 Jul 2023 11:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:15 AM IST
सार
ड्राइवर की जानबूझकर की गई हरकतों और भारी लापरवाही के चलते सवारियों से खचाखच भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर में प्राइवेट बस ड्राइवर के जानबूझकर बस को हाईस्पीड में लहराने और बेकाबू कर पलटाने का मामला सामने आया है। सवारियों से खचाखच भरी बस पलटने से हुए हादसे में एक सवारी की मौत हो गई, जबकि 24 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
बाड़मेर में विशाला के पास तिरसिंगड़ी गांव से सवारियां भरकर निजी बस बाड़मेर शहर की तरफ आ रही थी। इस दौरान ड्राइवर की जान बूझकर की गई हरकतों और भारी लापरवाही के चलते सवारियों से खचाखच भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक सवारी की जान चली गई। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर ने तेज स्पीड में बस लहराई तो सवारियों ने टोका
विशाला के पास तिरसिंगड़ी गांव से सवारियां भरकर निजी बस बाड़मेर की तरफ आ रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने तेज स्पीड के साथ बस को सड़क पर लहराना शुरू किया इसको लेकर बस में सवार सवारियों ने ड्राइवर को ऐसा करने पर मना भी किया, लेकिन ड्राइवर नहीं माना। थोड़ी ही देर में सवारियों को जिस चीज का भय था वही हुआ और थोड़ी दूर जाकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
बस जब्त, घायलों को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना के बाद ग्रामीण थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त किया और घायलों को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घर से मजदूरी करने के लिए बाड़मेर जा रहे सुलेमान खान पुत्र कालू खान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।