{"_id":"6204fad9d58d2d7aa51d961a","slug":"bus-collided-with-tree-due-to-steering-failure-11-injured-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: श्रद्धालुओं से भरी बस का स्टेयरिंग फेल, पेड़ से टकराने पर 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: श्रद्धालुओं से भरी बस का स्टेयरिंग फेल, पेड़ से टकराने पर 11 घायल
Thu, 10 Feb 2022 05:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:15 PM IST
सार
25 श्रद्धालुओं से भरी बस का सालासर से मेड़ता सिटी के बीच स्टेयरिंग फेल हो गया। बस खाई में उतरी और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल कुछ लोगों को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सालासर से मेड़ता सिटी के बीच श्रद्धालुओं से भरी बस का स्टेयरिंग फेल होने से वह खाई में उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसा बुधवार देर रात करीब 11:00 हुआ। इस दौरान बस में 25 यात्री सवार थे, इसमें 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मेड़ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बग्गड़ और पालियास के बीच जा रही बस के स्टेयरिंग ने अचानक काम करना बंद कर दिया। इससे अनियंत्रित बस खाई में उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी अन्य के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मेड़ता सीएससी लाया गया। देर रात तक किए उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन