फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bus Collided With tree Due To Steering Failure, 11 Injured in Rajasthan

राजस्थान: श्रद्धालुओं से भरी बस का स्टेयरिंग फेल, पेड़ से टकराने पर 11 घायल

Thu, 10 Feb 2022 05:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Feb 2022 05:15 PM IST
सार

25 श्रद्धालुओं से भरी बस का सालासर से मेड़ता सिटी के बीच स्टेयरिंग फेल हो गया। बस खाई में उतरी और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल कुछ लोगों को इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Bus Collided With tree Due To Steering Failure, 11 Injured in Rajasthan
पेड़ से टकराई बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सालासर से मेड़ता सिटी के बीच श्रद्धालुओं से भरी बस का स्टेयरिंग फेल होने से वह खाई में उतर कर पेड़ से टकरा गई। हादसा बुधवार देर रात करीब 11:00 हुआ। इस दौरान बस में 25 यात्री सवार थे, इसमें 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मेड़ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन

  
जानकारी के अनुसार बग्गड़ और पालियास के बीच जा रही बस के स्टेयरिंग ने अचानक काम करना बंद कर दिया। इससे अनियंत्रित बस  खाई में उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी अन्य के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से मेड़ता सीएससी लाया गया। देर रात तक किए उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed