फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Pankaj Murder Case Four Accused Arrested After Dhaba Dispute Escalates Into Fatal Knife Attack

ढाबे पर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद: चाकू से हमला और मौत; अब पंकज हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

बूंदी के कापरेन क्षेत्र में पंकज मीणा उर्फ बल्ला हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को मेडिकल के लिए पैदल अस्पताल ले गई, जिसे देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में एक बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
Pankaj Murder Case Four Accused Arrested After Dhaba Dispute Escalates Into Fatal Knife Attack
बूंदी में पंकज हत्याकांड के चार आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बूंदी जिले के कापरेन क्षेत्र के चर्चित पंकज मीणा उर्फ बल्ला हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल करवाने के लिए उन्हें थाने से अस्पताल तक पैदल सुरक्षा घेरे में ले जाया। आरोपियों को पुलिस के साथ पैदल जाते देख रास्ते में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाजार में लोग हत्याकांड और पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा करते नजर आए। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। मामले में एक बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हत्याकांड को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन


ढाबे पर कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर की रात रोटेदा रोड निवासी पंकज मीणा कापरेन में आयोजित श्रीवीर तेजाजी मेले के चलते घर आया हुआ था। रात में खाना खाने के बाद वह घर से बाहर निकला था। इसी दौरान एक ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। पूछताछ में सामने आया कि विवाद के दौरान आरोपी शराब के नशे में थे। बताया गया कि पंकज मेले में जाना चाहता था, जबकि आरोपी उसे रोक रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और पंकज पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल पंकज को उपचार के लिए कापरेन अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कोटा रेफर कर दिया। कोटा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद हाईवे पर उतरे परिजन और ग्रामीण
पंकज की मौत की सूचना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक हाईवे जाम रखा। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे देवी किशन मीणा ने आरोप लगाया कि निहत्थे युवक पर चाकू से कई वार किए गए। उन्होंने परिवार के कमाने वाले सदस्य को खोने की बात कहते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की समझाइश के बाद खुला था जाम
हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी होने की जानकारी दी और मांगों को उचित स्तर पर रखने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटा दिया। इसके बाद पुलिस ने मशक्कत कर हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों को खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई की।कापरेन थाना प्रभारी राजाराम जाट के अनुसार, गिरफ्तार चार आरोपियों का मेडिकल करवाने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजने के आदेश मिले। मामले में एक बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-  जोधपुर के आसमान में गरजा फ्रांस का राफेल: जर्मन ए-400 एम एटलस ने भी दिखाई ताकत; तरंग शक्ति में दिखा युद्ध कौशल


एंबुलेंस में देरी को लेकर अस्पताल में नाराजगी
घटना के बाद घायल पंकज को कापरेन अस्पताल लाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटा रेफर किया गया। इस दौरान एंबुलेंस उपलब्ध होने में देरी को लेकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई और हंगामा किया।

पुलिस कार्रवाई के बाद बढ़ी हलचल
चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पैदल मेडिकल के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की सुरक्षा में आरोपियों को ले जाते देख लोगों में हत्याकांड को लेकर चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वारदात के पीछे के कारणों, घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed