फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi: Fight between royalty team and mafia in case of illegal gravel transportation, police seized 2 trolleys

Bundi: अवैध बजरी परिवहन के मामले में रॉयल्टी टीम और माफियाओं के बीच मारपीट, पुलिस ने 2 ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की

Fri, 07 Feb 2025 06:49 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 06:49 PM IST
सार

बनास नदी से अवैध बजरी खनन करके ला रहे माफियाओं को रॉयल्टी टीम ने पीछा करके रोका तो माफियाओं ने विवाद खड़ा कर दिया और टीम के साथ मारपीट की, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है।

विज्ञापन
Bundi: Fight between royalty team and mafia in case of illegal gravel transportation, police seized 2 trolleys
photo

विस्तार

जिले के नैनवां थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के मामले में पुलिस ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। इससे पहले रॉयल्टी वसूली और बजरी परिवहनकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


नैनवां एसएचओ कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देश पर बीती रात पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान कॉन्स्टेबल आरिफ और रामेश्वर ने चेकिंग के दौरान अवैध बजरी से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। वाहनों को थाना परिसर में लाकर माइनिंग विभाग को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रजलावता चौराहे पर रॉयल्टी वसूली टीम बजरी परिवहनकर्ताओं का पीछा कर रही थी। दोनों पक्ष चौराहे पर आमने-सामने आ गए, जहां बहस के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, हालांकि यह मामला अभी तक पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन पुलिस ने मौके से दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध बजरी का परिवहन टोंक जिले के बनेठा इलाके में बनास नदी से किया जा रहा था। यहां से सात ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध रूप से बजरी भरकर रवाना हुए। इसकी भनक रायल्टी टीम को लगी तो टीम ने उनका पीछा शुरू किया और नैनवां में जाकर रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। इस दौरान कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर भागने में सफल रहे। वहीं भागने की जल्दबाजी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed