फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News 77-year-old woman robbed in name of polishing gold police searching for thief

Bundi News: सोना चमकाने के नाम पर 77 साल की महिला से लूट, चोर की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 03 May 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 May 2024 10:18 PM IST
सार

सोना चमकाने के नाम पर 77 साल की बुजुर्ग महिला से लूट हुई है। बाइक सवार युवक सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Bundi News 77-year-old woman robbed in name of polishing gold police searching for thief
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी शहर में इन दिनों लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सदर थाना क्षेत्र के नैनवा रोड स्थित रजत गृह गेट नंबर एक में रहने वाली 77 साल की बुजुर्ग महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने सोना चमकाने के नाम पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। युवक महिला के गले से दो तोले की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सदर थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के पुत्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सदर थाने के एएसआई शिवराज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के नैनवा रोड रजत गृह कॉलोनी गेट नंबर 1 में रहने वाली बुजुर्ग महिला पार्वती बाई पत्नी सिद्धनाथ ने अपने पुत्र के साथ थाने आकर अपने साथ दो युवकों द्वारा सोना चमकाने के नाम पर दो तोले की सोने की चेन लूटने की रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि सुबह 10:55 बजे वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी दो मोटर साइकिल सवार युवक घर पर आते हैं और सोना चमकाने की बात कहते हैं, जिस पर बुजुर्ग महिला घर पर कोई नहीं है। अभी कुछ नहीं कराना बोलती है।
विज्ञापन


लेकिन दोनों युवा घर में घुस जाते हैं और महिला को सम्मोहित कर उससे चैन उतरवा लेते हैं तथा एक कटोरी में पानी लेकर उसमें हल्दी डाल देते हैं और कुछ करने लग जाते हैं। इतने में महिला चिल्ला जाती है। दोनों युवक मोटर साइकिल पर बैठकर फरार हो जाते हैं। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सदर थाना पुलिस ने महिला के पुत्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
बुजुर्ग महिला के साथ लूट की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक मोटर साइकिल पर आते नजर आते हैं, जिसमें आगे चलने वाले युवक ने हेलमेट लगा रखा है। दोनों युवक पैदल घर के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद वह सामने वाले मकान के बाहर लगी पट्टी पर बैठ जाते हैं। कुछ समय बाद महिला के पास जाते हैं और उससे बात करने लगते हैं। इसके बाद युवक घर के अंदर चले जाते हैं और फिर कुछ देर बाद ही घर से निकलकर मोटर साइकिल में बैठकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed