Rajasthan: सीकर में तीज की सवारी में घुसा सांड, अफरा-तफरी मची, कई घायल
तीज की सवारी में एक बार फिर नगर परिषद की लापरवाही सामने आई। तीज की सवारी में एक सांड घुस गया। जिसने कई लोगों को टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में तीज की सवारी में लोग उत्साह के साथ शामिल हुए लेकिन उनकी सारी खुशी काफूर हो गई। जैसे ही सवारी नेहरू पार्क के पास पहुंची तो भीड़ में एक सांड घुस गया और उत्पात मचा दिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांड ने कई लोगों को टक्कर मार दी। ऐसे में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सांड की टक्कर से कई लोगों के मामूली चोटें आई हैं। वहीं दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस की मदद से घायलों को एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक दो पुलिसकर्मियों ने सांड को हटाने का प्रयास किया तो उनके भी चोटें आईं। इस घटना के बाद नगरपरिषद की लापरवाही सामने आई। इससे पहले ईद की नमाज में भी सांड घुस गया था।
नगपरिषद सभापति जीवण खां ने कहा कि दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होंगे, उनको नोटिस दिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।