Rajasthan: सीकर में बीएसएफ जवान के साथ मारपीट, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग
सीकर में छह से अधिक बदमाशों ने एक बीएसएफ जवान पर हमला कर दिया था। हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं वारदात से आक्रोशित गांव वालों ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में बदमाशों ने एक बीएसएफ कांस्टेबल पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कांस्टेबल से मारपीट की। पीड़ित ने सीकर पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
शहर के गोकुलपुरा तिराहे पर 18 अगस्त की रात को बीएसएफ कांस्टेबल रामचंद्र पर छह से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने फौजी को मारा-पीटा। वारदात पास के होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश बीएसएफ जवान को बेरहमी से पीट रहे हैं। वहीं पीड़ित जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण पीड़ित के साथ सीकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने बदमाशों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।