फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BSF failed Pakistani intruder attempt to infiltrate into Sri karanpur border

Rajasthan: भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ ने पाकिस्तानी युवक के पैर में मारी गोली

Sun, 27 Nov 2022 07:51 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Nov 2022 07:51 AM IST
सार

पाकिस्तानी घुसपैठिये के पास एक उर्दू में लिखा पहचान पत्र मिला है। बीएसफ ने कड़ी पूछताछ के बाद घुसपैठिये को पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया है।

विज्ञापन
BSF failed Pakistani intruder attempt to infiltrate into Sri karanpur border
बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को पकड़ा - फोटो : Social Media

विस्तार

बीएसएफ की मुस्तैदी से एक बार फिर पाकिस्तानी युवक की भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश विफल हो गई। श्रीगंगापुर के श्रीकरणपुर बॉर्डर एरिया में एक युवक ने शनिवार को घुसपैठ का प्रयास किया। बीएसएफ के रोकने पर जब युवक नहीं रुका तो जवानों ने उसके टांगों में गोली मार दी। जिससे घुसपैठिया मौके पर ही गिर गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीएसएफ जवानों ने घुसपैठिये से पूछताछ शुरू की। उसके बाद उसे पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया गया। पाकिस्तानी युवक के पास एक परिचय पत्र के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। घुसपैठ करने वाला व्यक्ति ने अपना नाम सफदर हुसैन (39), निवासी इजाफी बस्ती चक 46 फतेह, जिला बहावलनगर बताया। गोली लगने से उसके टांग से खून बहने लगा। इस पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसके बाद बीएसएफ जवानों ने उससे पूछताछ की।

विज्ञापन


घुसपैठिये के पास एक उर्दू में लिखा पहचानपत्र मिला है। इसके अलावा उसके पास कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बीएसएफ ने उसके इस इलाके में आने के कारणों की जानकारी जुटाई। पूछताछ के बाद उसे पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed