{"_id":"5c7cf931bdec22737548c8c9","slug":"bsf-detained-three-suspects-including-father-son-from-jaisalmer-border-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके से पिता-पुत्र सहित तीन संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके से पिता-पुत्र सहित तीन संदिग्ध हिरासत में
Mon, 04 Mar 2019 03:45 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 04 Mar 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में जैसलमेर जिले के सीमावर्ती इलाके से सीमा सुरक्षाबल ने पिता-पुत्र सहित तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए मोहनगढ़ थाना पुलिस के हवाले किया है।
विज्ञापन
मोहनगढ़ थानाधिकारी अमर सिंह रत्नू ने बताया कि देर रात सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियों ने पीटीएम चौराहे से तीन संदिग्धों को पकड़ा और पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकडे़ गए संदिग्धों में श्रीगंगानगर निवासी सरजीत उसका पुत्र राजपाल और मोहनगढ़ निवासी मिट्ठूलाल भील शामिल हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। सभी के मोबाइल की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ के बाद तीनों संदिग्धों से संयुक्त जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी।