फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brother in law raped married woman in Bharatpur

Rajasthan: दो देवरों ने भाभी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, घर पर नहीं था पति, रात को आए थे दोनों आरोपी

Sun, 27 Nov 2022 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 27 Nov 2022 09:30 PM IST
सार

महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी सेना का जवान बताया जा रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
Brother in law raped married woman in Bharatpur
महिला ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतुपर जिले में महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ उसके रिश्ते में देवर लगने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता का पति घर पर नहीं थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिले के बयाना के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को जेसीबी मशीन लेकर काम पर हुआ था। इस दौरान उसकी 25 साल की पत्नी घर पर अकेली थी। रात करीब 10 बजे उसके चाचा और मामा का लड़का घर आ गए।
विज्ञापन


उसकी पत्नी उनके लिए चाय बनाने किचन में चली गई, इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। वह चिल्ला न सके इसके लिए उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पति ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह घर वापस लौटा तो पत्नी ने घटना की जानकारी दी। जिसके बाद दोनों थाने आए और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।


पुलिस ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी सेना का जवान बताया जा रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। बयाना सीएचसी में महिला का मेडिकल करवाकर बयान ले लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed