फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brother-in-law of woman dies in police custody, she alleged police of sexual exploitation

राजस्थान: देवर की हिरासत में मौत, महिला ने पुलिस पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sun, 14 Jul 2019 12:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 14 Jul 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law of woman dies in police custody, she alleged police of sexual exploitation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

राजस्थान के चुरू जिले में रहने वाली अनुसूचित जाति की 35 साल की महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसवालों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे चोरी के मामले में लगभग आठ दिनों तक अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के देवर को छह जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और उसी रात पुलिस कस्टडी में उसकी मौत हो गई थी। जिसके लिए एक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा न्यायिक जांच की जा रही है। पत्रकारों से बात करते हुए महिला के पति ने कहा कि पुलिस ने मेरी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


महिला के पति ने कहा, '30 जून को चोरी के मामले में पुलिस ने मेरे 22 साल के भाई को गिरफ्तार किया। तीन जुलाई को वह उसे लेकर वापस आए और उसी दिन उसके साथ मेरी पत्नी को वापस ले गए। बाद में 6-7 जुलाई की रात को पुलिस ने मेरे भाई का उत्पीड़न किया और उसकी हत्या कर दी। मेरी पत्नी ने यह पूरी प्रताड़ना देखी थी उसके साथ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने उसके नाखून उखाड़ लिए, आंखों और उंगलियों पर प्रहार किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मेरे भाई की मौत के बावजूद पुलिस ने 10 जुलाई तक मेरी पत्नी को जबरन हिरासत में रखा हुआ था। महिला के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों पर कार्मिक विभाग ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी किया और चुरू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेंद्र कुमार शर्मा को हटा दिया है। उन्हें 'पोस्टिंग के लिए इंतजार' पर रखा है।

संबंधित पुलिस सर्कल के अधिकारी को भी निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस कस्टडी में शख्स की मौत के बाद एसपी ने संबंधित थाने के एसएचओ के साथ एक हेड कांस्टेबल और छह कांस्टेबल को निलंबित कर दिया था। महिला के दूसरे देवर ने बताया कि जब उसकी भाभी घर लौटीं तो उनकी हालत खराब थी।

उन्होंने कहा, 'छह जुलाई को पुलिस मेरे भाई को गांव लेकर आई और उससे कहा कि यह आखिरी बार है जब वह अपने परिवार को देख रहा है। पुलिस हिरासत में आठ दिनों के बाद जब मेरी भाभी 10 जुलाई को घर लौटीं तो उनकी हालत बहुत खराब थी।' 11 जुलाई को महिला को जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद परिवार ने कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध बीएस सोनी ने कहा कि महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा, 'हमने फैसला लिया है कि महिला के दावों के आधार पर मामला दर्ज किया जाए और इसकी जांच क्राइम ब्रांच से करवाई जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed