{"_id":"62ea91fbc338c4331a23f0a5","slug":"bride-absconding-with-lover-after-three-days-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी के तीन दिन बाद भागी दुल्हन, प्रेमी ने पति से कहा, 'वह अब मेरी है', पहले खुद को बताया था भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शादी के तीन दिन बाद भागी दुल्हन, प्रेमी ने पति से कहा, 'वह अब मेरी है', पहले खुद को बताया था भाई
Wed, 03 Aug 2022 08:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 03 Aug 2022 08:49 PM IST
सार
हैरानी की बात को यह है कि आरोपी अपनी प्रेमिका की सगाई होने के बाद उसके होने वाले ससुराल भी जा चुका है। युवती के पति को उसने खुद को उसका भाई बताया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सीकर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के तीन दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। उसका प्रेमी खुद को उसका भाई बताता था। घर से भागने के बाद युवती के प्रेमी ने उसके पति को फोन कर कहा कि वह अब अपनी पत्नी को भूल जाए, वह अब मेरी है। अब पीड़ित पति ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाजौर के रहने वाले खेमचंद एसपी को एक लिखित शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि 10 जुलाई को उसकी शादी चीपलाटा गांव निवासी कृष्णा से हुई थी। 13 जुलाई को कृष्णा के पिता आए और उसे अपने साथ घर ले गए। उसी रात 10 बजे श्रीराम जाट का उसके पास फोन आया। उसने खेमचंद को कहा कि अगर कृष्णा का भूल जाए। अगर, उसे लेने ससुराल आया तो वह झूठे केस में फंसा दूंगा। 30 जुलाई को खेमचंद के पिता बहू कृष्णा को लेने के लिए उसके मायके पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली। उसके पिता सुरेश ने बताया कि कृष्णा लापता हो गई है।
विज्ञापन
खेमचंद के पिता ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि कृष्णा के श्रीराम के साथ भाग गई है। खेमचंद ने बताया श्रीराम जाट को वह पहले से जानता है। कृष्णा और उसकी सगाई होने के बाद वह दो बार उसके घर आया था। उसने कृष्णा को अपनी बताया था। साथ वह शादी में भी मौजूद थे, कृष्णा के पिता उसे लेने ससुराल आए थे तब भी वह उसके साथ ही था।
विज्ञापन
पीड़ित खेमचंद ने अपनी शिकायत में थोई थाना पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी का कहना है कि थोई थाना अधिकारी से उसकी श्रीराम जाट की अच्छी पहचान है। वह थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उसका सहयोग नहीं किया।