फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brahma Baba 55th Death anniversary celebrated as world brotherhood in sirohi

Brahmababa 55th Death Anniversary: विश्व बंधुत्व के रूप में मनी, ब्रह्मा बाबा पर बन रही फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Fri, 19 Jan 2024 09:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

ब्रह्मकुमारी संस्थान के संस्थापक ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विश्व शांति की कामना कर ब्रह्मा बाबा के जीवनी पर बन रही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया। साथ ही इस फिल्म के भी जल्द ही रिलीज होने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Brahma Baba 55th Death anniversary celebrated as world brotherhood in sirohi
ब्रह्मा बाबा की 55वीं पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्माबाबा की 55वीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व के रूप में मनाई गई। इसमें देश भर से करीबन 20 हजार से ज्यादा अनुयायी सम्मिलित हुए। इस दौरान ब्रह्मा बाबा की जीवनी पर बन रही फिल्म सृजन का ट्रेलर दिखाया गया। साथ ही फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, महासचिव बीके निर्वेर, अतिरिक्त महासचिव बीके बृजमोहन, संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयेागिनी बीके मुन्नी, कार्यकारी सचिव बीके मृत्युजय के कर कमलों से इसे रिलीज किया गया।

विज्ञापन


इस फिल्म को फिल्म इण्डस्ट्री के जाने माने फिल्म निदेशक तथा ओ माई गॉड एवं 102 नॉट आउट फिल्म के निदेशक उमेश शुक्ला के निर्देशन में बन रही फिल्म में ब्रह्मा बाबा का किरदार धर्मेन्द्र गोहिल तथा अनंग देसाई ने निभाया है। इसमें म्यूजिक अमेरिका के सुप्रसिद्ध ग्रेमी अवार्ड से विभूषित रिक्की केज ने दिया है। यह फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी। इस फिल्म के निदेशक उमेश शुक्ला ने कहा कि इस फिल्म को बनाना हमारे लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन बाबा की शक्ति से यह सब सम्भव हो पाया है। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ही यह फिल्म आप सबके बीच आयेगी, जिससे बाबा की यादों को ताजा कर सकेंगे।
विज्ञापन




दादी ने अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि इस फिल्म से बाबा की प्रत्यक्षता होगी। जो भी लोग इसे देखेंगे उन्हें बाबा के बारे में ज्यादा बताने की आवश्यकता नहीं होगी। सभा को सम्बोधित करते हुए संस्थान के महासचिव बीके निर्वेर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे हम बाबा के सपनों को साकार कर सकेंगे। बाबा का यह संदेश था कि परमात्मा के हर बच्चे तक बाबा का संदेश पहुंचे। यह इस फिल्म से साकार हो सकेगा। फिल्म के प्रोडयूसर बीके मृत्युंजय ने कहा कि इस फिल्म को दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क में दिखाया जाएगा। जो भी पर्यटक इसे देखने आयेंगे, इससे उनको परमात्मा का संदेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में बाबा के बारे में बोलते हुए संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके मुन्नी ने कहा कि बाबा का जीवन हमेशा से ही माताओं बहनों के आगे बढ़ाने के लिए काम किया, जिसके कारण यह संस्थान आज पूरी दुनिया में फैल चुकी है। इस दौरान मीडिया प्रभाग के अध्यक्ष बीके करूणा, ज्ञानामृत के प्रधान सम्पादक बीके आत्म प्रकाश ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये। फिल्म का ट्रेलर रिलीज के दौरान बीके शिविका, बीके बुरहान, बीके गौरव उपस्थित थे। प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्य तिथि के अवसर पर बाबा का कमरा, तपस्या धाम, आनन्द सरोवर, मानसरोवर तथा मनमोहिनीवन के बाबा का कमरा फूलों से सजाया गया था। दुनियाभर से आये लोगों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed