फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   bomb blast threat in jaipur, one in custody

जयपुर में बम धमाकों की धमकी, एक पकड़ा

Thu, 07 Feb 2013 10:34 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Feb 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
bomb blast threat in jaipur, one in custody

राजधानी जयपुर में बुधवार को बम धमाकों की धमकी भरा पत्र मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया और शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लोगों को पब्लिक अनाउंसमेंट के जरिये सचेत किया और शहर में भीड़-भाड़ वाली जगहों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, होटलों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन


एडीजी एटीएस आलोक त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास सुबह करीब 11 बजे डाक से पत्र आया था। पत्र में शहर में सिलसिलेवार बम धमाकों की धमकी दी गई थी। पत्र मुख्यमंत्री और डीजीपी के नाम लिखा गया है और उसमें एक नाम व दो मोबाइल नंबर लिखे हैं। इस सिलसिले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पत्र में लिखे शकील अहमद नाम और दो नंबर के अधार पर छानबीन करते हुये पुलिस बालाजी की कोठी निवासी शकील के घर पहुंची। शकील के घर पर इन दोनों नंबरों के उन्हीं के होने की पुष्टि हुई, लेकिन इनका उपयोग शकील के बेटे अकील के द्वारा किया जाता है। तब पुलिस ने अकील को लिखावट के आधार पर संदेह के घेरे में लिया है। हालांकि युवक ने पत्र लिखने की बात से इंकार कर रहा है। अब एटीएस शकील की हैंडराइटिंग की जांच करवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस को चारदीवारी में धमाकों की आशंका भी थी। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिये दोपहर बाद क्षेत्र में गश्त कर पुलिस ने लोगों को सचेत किया। पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के जरिये लोगों को सूचना दी गई और चारदीवारी के सभी थानों की पुलिस को सर्तक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed