{"_id":"5cb45236bdec2214743f56aa","slug":"bodies-of-the-boy-and-girl-found-in-the-water-pond-in-churu-district-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के चूरू जिले में लड़का और लड़की के शव पानी के कुंड में तैरते मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के चूरू जिले में लड़का और लड़की के शव पानी के कुंड में तैरते मिले
Mon, 15 Apr 2019 03:13 PM IST
आसिम खान
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 15 Apr 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चूरू जिले के रतननगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक-युवती के शव खेत में बने कुंड में पाये गए। थानाधिकारी रायसिंह ने बताया कि रायपुरिया गांव निवासी युवक युवती के शव खेत में बने एक कुंड में तैरते दिखाई देने पर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने युवक युवती के शव को कुंड से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये चूरू के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। कुंड के आसपास कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजू सिंह (25) और हीरा कुमारी (18) के रूप में की गई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। प्रारंभिक जांच से मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार मृतका सुबह से घर से गायब थी। वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद हो सकेगा।