{"_id":"61d864cd16e3fd124b49d105","slug":"bjp-workers-perform-mahamrityunjaya-jaap-and-yagya-for-pm-modi-long-life-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए महामृत्युंजय जाप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए महामृत्युंजय जाप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन
Fri, 07 Jan 2022 09:35 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 07 Jan 2022 09:35 PM IST
सार
पूनिया ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक से साफ हो गया है कि कांग्रेस देश के साथ नहीं है।
विज्ञापन
पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई थी चूक
- फोटो : ANI
विस्तार
राजस्थान के कई शहरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार (7 जनवरी) को महामृत्युंजय जाप और हवन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की प्रार्थना की। इस दौरान जैसलमेर स्थित शिव मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी शरीक हुए।
विज्ञापन
राजस्थान के कई शहरों में किया गया हवन
भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि पूनिया ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, पार्टी के ओबीसी मोर्चा ने बताया कि जयपुर में भी महामृत्युंजय जाप और हवन का आयोजन किया गया। वहीं, पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में जैसलमेर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पूनिया भी धरने पर बैठे और पंजाब सरकार व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम ने भी की पूजा-अर्चना
पूनिया ने अपने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक से साफ हो गया है कि कांग्रेस देश के साथ नहीं है। कांग्रेस का व्यवहार देशविरोधी जैसा है। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस मामले को लेकर अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हवन का आयोजन किया था। उधर, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुंबई में हाजी अली की दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन