Rajasthan: बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को घेरकर गोलियों से भूना, सांसद रंजीता कोली के करीबी थे कृपाल
कृपाल सिंह जघीना गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने गाड़ी रोक ली और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। शहर के जघीना गेट के पास रविवार को बदमाशों ने गाड़ी में सवार कृपाल सिंह जघीना पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हादसे में घायल कृपाल को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार रात भाजपा कार्यकर्ता कृपाल सिंह जघीना अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जघीना गेट के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। आरबीएम अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए समर्थकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों से मारपीट भी की। कृपाल के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
कृपाल सिंह रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य और मल्लखंभ के जिलाध्यक्ष भी थे। वे भरतपुर सांसद रंजीता कोली के करीबी माने जाते थे।