फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP submitted memorandum to Governor Kalraj Mishra for judicial inquiry into Karauli violence

Karauli violence: भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र को सौंपा ज्ञापन, न्यायिक जांच की उठाई मांग  

Mon, 11 Apr 2022 07:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 11 Apr 2022 07:33 PM IST
सार

भाजपा के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन साैंपकर मांग की है कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के करौली हिंसा की न्यायिक जांच कराई जाए। 

 

विज्ञापन
BJP submitted memorandum to Governor Kalraj Mishra for judicial inquiry into Karauli violence
राज्यपाल को दिया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली हिंसा मामले को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में 17 सदस्यीय भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार की लापरवाही के कारण करौली में हुए दंगों की तथ्यात्मक रिपोर्ट और न्यायिक जांच कराने की मांग ज्ञापन के जरिए की है। भाजपा ने मांग की है कि पीड़ितों को न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद जसकौर मीणा, सुखबीर सिंह जौनपुरिया, मनोज राजोरिया, रंजीता कोली, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, विधायक कन्हैयालाल चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलका मूंदड़ा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया, पूर्व विधायक रामहेत यादव सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed