फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP State President Satish Poonia reached Karnataka

Rajasthan: विजय संकल्प लेकर सतीश पूनिया पहुंचे कर्नाटक, प्रवासी राजस्थानियों से बोले- माटी से जुड़ाव बनाए रखें

Sun, 29 Jan 2023 12:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Jan 2023 12:37 PM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प को लेकर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया रविवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। जहां वह प्रवासी राजस्थानियों से संवाद सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
BJP State President Satish Poonia reached Karnataka
सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में दौरे पर हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पार्टी ने पूनिया को प्रवास पर भेजा है। कर्नाटक में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी रहते हैं। राजस्थान से बड़ी संख्या में आईटी प्रोफेशनल्स के साथ ही व्यापार करने के लिए गए लोग कर्नाटक में बसे हुए हैं। बेंगलुरु में प्रवासियों को साधने के लिए इसलिए राजस्थान से बीजेपी नेताओं के दौरे तय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स से चर्चा
सतीश पूनिया ने सुबह नौ बजे बेंगलुरु में परिषद के गेस्ट्स के साथ मुलाकात कर चर्चा की। सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को हरियाणा भवन में सुना। सुबह 11:30 बजे से वहीं पर प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया। इसमें पूनिया ने उन्हें अपनी माटी से जुड़ाव बनाए रखने और बीजेपी विचारधारा के साथ जुड़कर देश और प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे प्रवासी राजस्थानी से संवाद कार्यक्रम
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया दोपहर तीन बजे प्रवासी राजस्थानियों के साथ होटल शांगरिला में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के विजय संकल्प को लेकर संवाद करेंगे। माना जा रहा है राजस्थान से जल्द ही बीजेपी के कई नेताओं दौरे कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के लिए शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात चुनाव में भी बीजेपी के 108 राजस्थान नेताओं की लगी थी टीम
पार्टी ने सतीश पूनिया को इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के विजय संकल्प मिशन में अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर सहित कई शहरों में प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कार्यक्रमों में शामिल होने भेजा था। इस दौरान पूनिया ने विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया। गुजरात चुनाव में राजस्थान की सीमा से सटी हुई 43 विधानसभा सीटों पर भाजपा राजस्थान नेतृत्व ने 108 कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा के कॉर्डिनेशन में जिम्मेदारी दी थी, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल सहित प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी संभाली थी। दो महीने से ज़्यादा वक्त तक इस टीम ने प्रवास कर गुजरात चुनाव में काम किया था। भाजपा ने उन 43 सीटों में से 33 सीटों पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed