फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP state president Satish Poonia interacted with migrant Rajasthanis

Rajasthan: प्रवासी संवाद में गरजे प्रदेशाध्यक्ष, बोले- मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक और राजस्थान में बनेगी सरकार

Mon, 30 Jan 2023 07:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 30 Jan 2023 07:59 AM IST
सार

पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह की पिछले दिनों रैलियों से भाजपा का कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मिशन-2023 शुरू हो चुका है। इसमें हिस्सा लेने राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी बेंगलुरु पहुंचे और प्रवासी राजस्थानियों से संवाद किया।

विज्ञापन
BJP state president Satish Poonia interacted with migrant Rajasthanis
प्रवासी संवाद कार्यक्रम में सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

रविवार को भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, कर्नाटक-राजस्थान प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह,  बेंगलुरु के दौरे पर हैं। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कर्नाटक में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आह्वान किया। सतीश पूनिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से कर्नाटक में भाजपा की प्रचंड जीत नया इतिहास बनाएगी और डबल इंजन की भाजपा सरकार कर्नाटक को विकास में और नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा की जीत के लिए प्रवासी राजस्थानियों से बढ़-चढ़कर जुटने का आह्वान
प्रवासी राजस्थानियों के साथ संवाद कार्यक्रम में अरुण सिंह, सतीश पूनियां, कर्नाटक भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री जीवी राजेश, भाजयुमो के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संबोधित करते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिये प्रवासी राजस्थानियों से बढ़-चढ़कर जुटने का आह्वान किया। अरुण सिंह ने कहा- प्रवासी राजस्थानियों की कर्नाटक में भाजपा की प्रचंड जीत में प्रमुख भूमिका होगी, फिर बीजेपी राजस्थान में भी जीत का नया इतिहास बनाएगी।
विज्ञापन


राजगढ़-सादुलपुर परिषद के सदस्यों और प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स से संवाद
इससे पहले सतीश पूनिया ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बेंगलुरु में राजगढ़-सादुलपुर परिषद के सदस्यों के साथ संवाद किया। फिर हरियाणा भवन में प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स के साथ संवाद किया। पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ' मन की बात' कार्यक्रम को बीबी हरियाणा भवन में प्रवासी राजस्थानी आईटी प्रोफेशनल्स के साथ सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजस्थान से प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक तेजराज सोलंकी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed