फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP state president CP Joshi said CM lost sleep due to a rally of PM Modi he hasnt even started coming yet

Rajasthan: BJP प्रदेश अध्यक्ष जोशी बोले-PM की एक रैली से CM की नींद उड़ गई, अभी तो ठीक से आना शुरू भी नहीं हुआ

Fri, 02 Jun 2023 10:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 02 Jun 2023 10:03 PM IST
सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जोशी ने कहा- हमारे मार्डन स्कूल को महात्मा गांधी स्कूल बनाकर किसने जनता को गुमराह किया। इसका जवाब मुख्यमंत्री दें तो पता चलेगा कि जन हितकारी योजना लाने का श्रेय किसको है।

विज्ञापन
BJP state president CP Joshi said CM lost sleep due to a rally of PM Modi he hasnt even started coming yet
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल पर बात करते हुए भाजपा प्रदेश सीपी जोशी ने राज्य की गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अजमेर की एक रैली से ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नींद उड़ गई, अभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में आना ठीक से शुरू भी नहीं किया। 

विज्ञापन


जोशी ने कहा कि जो मुख्यमंत्री गहलोत कहते हैं कि भाजपा योजनाओं को बंद कर देगी वो पहले ये बताए कि भमाशाह योजना को चिरंजीवी किसने बनाया?  सीपी जोशी ने कहा कि हमारी अन्नपूर्णा योजना को इंदिरा रसोई किसने बनाया, आपका प्रेम है इंदिरा जी से है तो नई योजना लाते मां अन्नपूर्णा का नाम बदलकर योजना को लाना यह धोका है। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जोशी ने कहा- हमारे मार्डन स्कूल को महात्मा गांधी स्कूल बनाकर किसने जनता को गुमराह किया। इसका जवाब दे मुख्यमंत्री तो पता चलेगा कि जन हितकारी योजना लाने का श्रेय किसको है। जोशी ने कहा कि सभी योजना हमारी सरकार की थी जिनका नाम बदलकर जनता को गुमराह कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी ने कहा आज जो भी योजना राजस्थान में लागू हैं, उसमे पैसे किसके लगे है मुख्यमंत्री जरा जनता को ये बताएं। सीएम गहलोत गैस सिलेंडर में जो वाहवाही ले रहे है उसमे 200 रुपये केंद्र सरकार के हैं। चिरंजीवी योजना में जो पैसे लगे हैं वो आयुष्मान भारत योजना के हैं। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री बताएं कि केंद्र के बिना कोई भी योजना राजस्थान में संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed