फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Leader Om Mathur statement on PM Modi he gave clarification

Rajasthan: पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर ओम माथुर की सफाई, बोले-ऐसा बोलना तो दूर मैं सोच भी नहीं सकता

Sat, 31 Dec 2022 09:21 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 31 Dec 2022 09:21 AM IST
सार

ओम माथुर के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें वे कह रहे थे कि मैंने खूंटा गाड़ दिया तो मोदी भी नहीं उखाड़ सकते। अब माथुर का कहना है कि ये उनके विरोधियों की चाल है।

विज्ञापन
BJP Leader Om Mathur statement on PM Modi he gave clarification
ओम माथुर - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाजपा नेता ओम माथुर के बयान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उनके बयान से भाजपा में हंगामा मच गया। अब ओम माथुर ने अपने इस बयान को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि उनके विरोधियों ने इसे प्रयोजित तरीके से प्रचार किया है। 

विज्ञापन


ओम माथुर ने कहा कि इससे जो उन्हें पीड़ा हुई है, वो बयां नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी में भाषण देते वक्त वो शब्द बोला गया, वो नहीं होना चाहिए था लेकिन इसके पीछे संगठन हित संरक्षण का भाव था कि दिल्ली के वरिष्ठ लोगों के पास सारी रिपोर्ट होती है तो मोदी जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के सामने जो बात रखूंगा, वो भी सहमत होंगे क्योंकि वो हम सब के संरक्षक हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि 27 दिसंबर को नागौर के परबसर में जन आक्रोश सभा के दौरान भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर के एक बयान से प्रदेश भाजपा की सियासत में हलचल मच गई थी। अपने भाषण में ओम माथुर ने कहा था कि यह गलतफहमी मत पाल लेना भाई, अब तो मैं केंद्रीय चुनाव समिति का मेंबर हूं। यह जयपुर वाले कैसी भी लिस्ट भेजेंगे, उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मैं हर गांव की एक-एक की नस जानता हूं। मैंने जो खूंटा गाड़ दिया, तो उसे मोदी भी नहीं हिला सकते। यह मैं यहां कहकर जा रहा हूं। मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि मेरी ओर से दिए गए टिकट को कोई काट नहीं सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर ओम प्रकाश माथुर ने स्पष्टीकरण जारी किया। माथुर ने कहा कि जन आक्रोश सभा में मेरे भाषण के एक अंश का गलत भावार्थ निकाल कर इस प्रकार दिखाया गया कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कुछ बोला है। भाजपा नेता ओम माथुर ने आगे कहा कि मैंने मेरे जीवन के 50 वर्ष संगठन को दिए हैं और प्रधानमंत्री मोदी के साथ मेरे लगभग 40 साल के संबंध हैं। उनके प्रति ऐसी बात बोलना तो दूर मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। माथुर ने इसके साथ ही कहा कि ये प्रायोजित कार्यक्रम जहां से संचालित होता है, उसकी संपूर्ण जानकारी भी मेरे पास है और उचित स्थान पर बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed