फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Jan Aakrosh Sabha Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot in Rajasthan

Rajasthan: शेखावत ने गहलोत को क्राइम पर घेरा, जनता से वादा- सरकार बनते होंगे नकल-बजरी माफिया को करेंगे खत्म

Sun, 08 Jan 2023 08:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Jan 2023 08:18 PM IST
सार

शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के 2018 से अब तक 18 पेपर लीक हुए। नकल माफिया पनप रहा है, लेकिन इसकी तह तक पहुंचने के लिए सरकार इसकी सीबीआई जांच नहीं करवा रही। सरकार ने नकल माफिया को सरंक्षण दे रखा है।

विज्ञापन
BJP Jan Aakrosh Sabha Gajendra Singh Shekhawat attacked CM Ashok Gehlot in Rajasthan
जन आक्रोश सभा में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत सरकार पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश में नकल और बजरी माफिया का आतंक बढ़ रहा है। भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश को इस माफिया राज से मुक्ति दिलवाएंगे।  गहलोत सरकार ईआरसीपी पर राजनीति कर रही है। यदि, यह सरकार संशोधित डीपीआर बनाकर दे तो केंद्र सरकार एक महीने के भीतर इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित कर काम शुरू करवा देगी।  

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ये बातें रविवार को निवाई में भाजपा की ओर से आयोजित जन आक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कहीं। सभा में उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। शेखावत ने कहा कि समाज के सभी वर्ग इस सरकार से नाराज हैं। इस सरकार ने किसानों, युवकों और महिलाओं के साथ धोखा किया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और प्रदेश में माफियाराज हावी है। 
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि गहलोत सरकार के कार्यकाल में प्रतियोगी परीक्षाओं के 2018 से अब तक 18 पेपर लीक हुए। नकल माफिया पनप रहा है, लेकिन इसकी तह तक पहुंचने के लिए सरकार इसकी सीबीआई जांच नहीं करवा रही। सरकार ने नकल माफिया को सरंक्षण दे रखा है। अगर, सीबीआई जांच होती तो इसकी आंच सरकार के मंत्रियों तक पहुंच जाती। इसी प्रकार प्रदेश में बजरी माफिया के हौसले बुलंद है। ये माफिया नदियों को खोद रहे हैं और इन्हें रोकने वाले अफसरों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोश सभा में केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश की जनता से दो वादे किए। पहला- अगर भाजपा सरकार बनती है तो नकल माफिया का इलाज करेंगे। यानी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दूसरा- बजरी माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा। बजरी निकालने वालों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा।  



शेखावत ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर ईआरसीपी में कानूनी औपचारिकताएं पूरी नहीं करने और किसानों का कर्जा माफ नहीं करने को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। खाद की कालाबाजारी हो रही है। बिजली के बिल भी माफ नहीं किए हैं। किसानों को रात में बिजली दी जा रही है, इससे उन्हें परेशानी हो रही है।  

केंद्र की विकास योजनाओं में पिछड़ा प्रदेश 
शेखावत ने कहा कि वसुंधरा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश हर योजना में दूसरे या तीसरे नंबर पर होता था। आज भी वह दूसरे और तीसरे नंबर पर ही है, लेकिन नीचे से है। राज्य केंद्र की हर विकास योजना के क्रियान्वयन में पिछड़ गया।  हर घर नल योजना में प्रदेश को सबसे ज्यादा 27 हजार करोड़ रुपए का बजट दिया, लेकिन वह इसे खर्च ही नहीं कर पाया। इस योजना में राजस्थान पूरे देश में नीचे के दूसरे तीसरे नंबर पर है।  


गैंगवार की राजधानी बना प्रदेश  
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में आए दिन गैंगवार हो रही है। प्रदेश में जिस तरह से गैंगवार बढ़ रही है, इससे ये गैंगवार की राजधानी बन गया। भूमाफिया मंदिर की जमीन हड़पने के लिए पुजारियों की हत्याएं कर रहे हैं। राजस्थान में न मंदिर सुरक्षित है और न स्कूल। यहां बेटियां भय के माहौल में जी रही हैं। सरकार में बैठे नुमााइंदे अपराधियों को बचाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि उनका वश चले तो वे गैंगस्टर और बलात्कारियों को सरेआम फांसी पर लटका दें, लेकिन वे मजबूर हैं। उनकी मजबूरी उनके विधायक ही है, जो अपराधियों को सरंक्षण देते हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि आपको योगी जी जैसी बुलडोजर वाली सशक्त सरकार चाहिए या भ्रष्टाचार वाली सरकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed