फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP issues show cause notice to MLA Shobharani Kushwaha for cross-voting in Rajya Sabha Election

Rajasthan: क्रॉस वोटिंग करने पर शोभारानी कुशवाह को कारण बताओ नोटिस जारी, भाजपा ने सात दिन में मांगा जवाब

Sat, 11 Jun 2022 11:38 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 11 Jun 2022 11:38 AM IST
सार

भाजपा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शोभारानी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने 19 जून तक धौलपुर विधायक से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
BJP issues show cause notice to MLA Shobharani Kushwaha for cross-voting in Rajya Sabha Election
विधायक शोभारानी कुशवाह - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग की संभावना जताई जा रही थी लेकिन भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने क्रॉस वोटिंग कर दी। अब भाजपा ने शोभारानी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने शोभरानी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


भाजपा ने कारण बताओ नोटिस में लिखा कि आपने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करके घोर अनुशासनहीनता का परिचय दिया है। यह भाजपा के संविधान और नियमों का उल्लंघन भी है। इसलिए सात दिन के अंदर कारण बताए कि क्यों नहीं आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाए। भाजपा ने धौलपुर विधायक को 19 जून तक जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी के बजाय कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दे दिया। शोभारानी वसुंधरा की करीबी मानी जाती हैं। इसके साथ ही उनके पति बीएल कुशवाह इस वक्त जेल में हैं। वहीं भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी ने भी वोट देने में गड़बड़ी कर दी। उन्होंने पार्टी के घनश्याम तिवाड़ी को वोट दे दिया, जबकि उन्हें निर्दलीय सुभाष चंद्रा के पक्ष में वोट डालना था। 




राज्यसभा चुनाव रिजल्ट
राज्यसभा की चार सीटों पर हुए चुनाव में तीन सीटों पर कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी की जीत हुई। इसके अलावा भाजपा से घनश्याम तिवाड़ी ने भी जीत दर्ज की है। निर्दलीय और भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पहले से यह साफ था कि कांग्रेस के खाते में तीन और भाजपा के खाते में एक राज्यसभा सीट जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed