फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP high level meeting in Jaipur Rajasthan PM modi Jp nadda Vinod Tawde

BJP Jaipur meeting: मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर गांव का दौरा करेंगे केंद्रीय मंत्री, जानें क्या बोले विनोद तावड़े? 

Fri, 20 May 2022 07:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 May 2022 07:55 PM IST
सार

विनोद तावड़े ने बताया, मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर केंद्र की योजनाओं से लाभार्थियों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है। केंद्रीय मंत्री गांव और घर-घर जाकर लाभार्थियों तक जाएंगे।

विज्ञापन
BJP high level meeting in Jaipur Rajasthan PM modi Jp nadda Vinod Tawde
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हो रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन बैठक में तीन प्रस्ताव पास किए गए। बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी पदाधिकारियों की सहमति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मई में मोदी सरकार-2 के तीन साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर भी चर्चा हुई है।  

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में विनोद तावड़े ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रदेश अपराध की राजधानी बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। सबसे ज्यादा बेरोजगारी भी प्रदेश में ही बढ़ी है, लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस की जन विरोधी सरकार को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी। 
विज्ञापन


एमवाईवाई समीकरण की बड़ी भूमिका
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सत्ताधारी दल भाजपा की दूसरी बार जीत पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इन दोनों राज्यों में भाजपा ने दूसरी बार वापसी की है। इससे साफ होता है कि, वहां की जनता भाजपा की योजना से खुश है। एमवाईवाई समीकरण की भाजपा की जीत में अहम भूमिका है। यानि महिला, यूथ और योजना के समीकरण पर पार्टी आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री गांवों का करेंगे दौरा
विनोद तावड़े ने बताया कि मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर केंद्र की योजनाओं से लाभार्थियों तक पहुंचने की योजना बनाई गई है। केंद्रीय मंत्री गांव और घर-घर जाकर लाभार्थियों तक जाएंगे। इस दौरान लोगों से योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया जाएगा, साथ ही लोगों को योजनाओं के बारे में अवगत कराकर उनका लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed