फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP General Secretary Tarun Chugh attacked Ashok Gehlot government Rajasthan News

Rajasthan: BJP महामंत्री तरुण चुघ बोले- गहलोत सरकार में सारे मंत्री-विधायक भ्रष्ट, भारत जोड़ो यात्रा पर ये कहा

Fri, 06 Jan 2023 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Jan 2023 10:09 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने जयपुर के सांगानेर और विद्याधर नगर विधानसभा में पार्टी की जन आक्रोश महासभा को संबोधित किया। तरूण चुघ ने कहा कि राजस्थान की जनता भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार छुटकारा और बदलाव चाहती है।

विज्ञापन
BJP General Secretary Tarun Chugh attacked Ashok Gehlot government Rajasthan News
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने जयपुर में कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश सभा को संबोधित करते हुए कहा- कांग्रेस झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई है। प्रदेश में शिक्षा और रोजगार का बुरा हाल है। परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है, परिणाम रदद् हो जाता है। यह प्रदेश के नौजवानों के साथ धोखा है। 

विज्ञापन


महाराणा और वीरों की धरती राजस्थान आज बलात्कार की घटनाओं में देश में सबसे आगे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। राज्य सरकार ने 7 करोड़ जनता की ओर से दिए गए जनाधार का अपमान किया है। राजस्थान की जनता भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत सरकार छुटकारा और बदलाव चाहती है।
विज्ञापन


गहलोत सरकार में सारे मंत्री और विधायक भ्रष्ट
तरुण चुघ बोले- राजस्थान में भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है । प्रदेश में कांग्रेस सरकार का PFI, टुकड़े- टुकड़े गैंग को सरंक्षण मिलता है।  सरकार भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने के बजाय उनका नाम रोशन करना चाहती है। क्योंकि सरकार डरती है कि उनके लोगों के नाम सामने आ जाएंगे। क्योंकि पूरी गहलोत सरकार के मंत्री और विद्यायक भ्रष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी ने कहा था गरीबी हटाओ, लेकिन गरीबों का शोषण हुआ
तरुण चुघ ने कहा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि देश से गरीबी हटाओ। लेकिन देश में  गरीबों का शोषण हुआ, जबकि नरेंद्र मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, तो उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार गरीब की सरकार होगी। गरीब के हित के लिए काम होगा और लगातार 8 सालों से गरीबों के उत्थान पर सरकार काम कर रही है। 

मोदी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया
मोदी सरकार ने देश में 12 करोड़ शौचालय बनाए। देश में करोड़ों माताओं-बहनों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस उपलब्ध कराई। सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में  डायरेक्ट पैसा गया। कोरोना महामारी के समय जनधन खातों में माता और बहनों के खातों में सीधे पैसे डाले गए। कोविड से उबारने के लिए सफल वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाकर करोड़ों वैक्सीनेशन डोज लगाई गईं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 81 करोड लोगों को निशुल्क अनाज बांटा गया।

1 जनवरी 2024 को राम मंदिर कार्य पूर्ण होगा और दर्शन होंगे
तरुण चुग ने कहा कि मोदी सरकार ने धार्मिक आस्थाओं का ध्यान में रखते हुए राम मंदिर निर्माण कार्य शुरु किया और 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर कार्य पूर्ण होगा और दर्शन लाभ मिलेगा। कश्मीर घाटी में आतंकवाद को खत्म करने और शांति बहाल करने के लिए धारा 370 को हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया गया। देश में मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मजबूत हुई और आतंकवाद की कमर तोड़कर शांति बहाल की। अब देश में दंगे जैसी घटनाएं ना के बराबर हो गई हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं के दम पर केंद्र सरकार ने हर देशवासी के दिल में जगह बनाई है। राजस्थान में 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी और डबल इंजन की सरकार राजस्थान का पूरा विकास करेगी।


भारत जोड़ो यात्रा- राहुल गांधी की ट्रेडमिल पर दौड़
चुघ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी की ट्रेडमिल पर दौड़ी जाने वाली यात्रा है और इसका कोई लक्ष्य नहीं है। कांग्रेस पूरे देश में वेंटीलेटर पर है और राजस्थान में कांग्रेस सरकार की सांसें अटकी हुई हैं, जो कभी भी उखड़ सकती हैं। सांगानेर ऑक्ट विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुई जनाक्रोश महासभा में जयपुर भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बौहरा,  विद्याधर नगर विधायक नरपत सिंह  राजवी, सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, बीजेपी विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के संयोजक सोमकान्त शर्मा, जयपुर शहर भाजपा सह प्रभारी नरेश बंसल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed