फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP demand resignation from Mahesh Joshi in rape case of his son

Rajasthan: बेटे पर दुष्कर्म केस दर्ज होने पर महेश जोशी से इस्तीफे की मांग, भाजयुमो ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 09 May 2022 04:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 09 May 2022 04:29 PM IST
सार

महेशी जोशी के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगने पर भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता महेश जोशी से इस्तीफा और उनके बेटे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP demand resignation from Mahesh Joshi in rape case of his son
महेश जोशी के बेटे पर दुष्कर्म मामले में बीजेपी हमलावर - फोटो : Social Media

विस्तार

गहलोत सरकार के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जिसके बाद भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा नेता महेश जोशी से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रोहित जोशी को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन

कटारिया बोले-दोषियों को सजा दे धर्म निभाएं गहलोत

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मामले को लेकर कहा कि ये दुर्भाग्य है कि गहलोत सरकार प्रयत्न करके दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। मंत्री के बेटे ने लंबे समय तक दुष्कर्म किया, उसके भय से पीड़िता ने भय के कारण राजस्थान के बजाए दिल्ली जाकर एफआईआर दर्ज कराई है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री गहलोत दोषियों को सजा देकर अपना धर्म निभाएं।

विज्ञापन


प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा ने फौरन महेश जोशी से इस्तीफा और रोहित जोशी के गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'जहां सरकार के एक मंत्री ही लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में भाषण में कहेंगे कि "राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, इसलिए ज्यादा बलात्कार होते हैं", तो उस राज्य के बलात्कारियों, मंत्री कुपुत्रों के हौसले ऐसे ही बुलंद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed