{"_id":"626fb360ff147d3715090873","slug":"bjp-councilor-furious-at-bikaner-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कार्यक्रम की सूचना नहीं देने पर भाजपा पार्षद का फूटा गुस्सा, जिला अध्यक्ष को सबसे सामने दी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कार्यक्रम की सूचना नहीं देने पर भाजपा पार्षद का फूटा गुस्सा, जिला अध्यक्ष को सबसे सामने दी गालियां
Mon, 02 May 2022 04:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 02 May 2022 04:05 PM IST
सार
भाजपा ने बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में पतंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसकी सूचना नहीं मिलने पर गुस्साए एक भाजपा पार्षद ने यहां हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष और पार्षद के बीच जमकर बहस हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व में गुटबाजी की बातें अक्सर सामने आती हैं। लेकिन, इस बार जिला स्तर पर भी गुटबाजी और आपसी तनातनी देखने को मिला। यह मामला बीकानेर का है। यहां पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष और एक पार्षद के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान पार्षद ने जिलाध्यक्ष को जमकर गालियां सुनाईं। यह देख कार्यक्रम में मौजूद लोग दंग रह गए। दोनों नेताओं के बीच हुई कहासुनी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा ने बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में पतंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की सूचना नहीं मिलने पर गुस्साए एक भाजपा पार्षद किशोर आचार्य ने वितरण के लिए रखी पतंगों में पहले तो लात मारी। इसके बाद भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह को जनकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
वहां मौजूद पार्टी के वरिष्ठ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन पार्षद नहीं माने। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर गलियों की बौछार कर दी। विवाद बढ़ता देख कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। पार्टी कार्यक्रम में एक पार्षद द्वारा जिला अध्यक्ष के इस तरह के व्यवहार को देख वहां मौजूद सभी कार्यकर्ता दंग रह गए।
विज्ञापन