फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP city president sitting on tower for 11 hours in Bhilwara

Rajasthan: 11 घंटे से टावर पर बैठे भाजपा नगर अध्यक्ष अपनी मांगों पर अड़े, नीचे नहीं उतार पा रहे अधिकारी    

Thu, 02 Jun 2022 09:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 02 Jun 2022 09:56 PM IST
सार

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा के अध्यक्ष टावर पर चढ़ गए हैं। 11 घंटे बाद भी प्रशासन के अधिकारी उन्हें नीचे नहीं उतार पा रहे हैं।

विज्ञापन
BJP city president sitting on tower for 11 hours in Bhilwara
टावर पर बैठे भाजपा के नगर अध्यक्ष। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में भाजपा नगर अध्यक्ष 11 घंटे से मोबाइल टावर पर चढ़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती वह नीचे नहीं उतरेंगे। प्रशासन के अधिकारी उन्हें मनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


दरसअल, जहाजपुर के सरकारी अस्पताल, नगर पालिका में फैलीं अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष भेरूलाल टांक गुरुवार सुबह मोबाइल मोबाइल टावर पर चढ़ गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नेहरू पार्क पहुंचे और उन्हें समझाइश देकर नीचे आने का आग्रह किया। काफी देर चली समझाइश के बाद भी वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुए। अभी भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और टांक को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन



राजेंद्र राठौड़ एक कार्यक्रम में आए, पर वहां नहीं गए   
इधर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जहाजपुर में महाराणा प्रताप जयंती पर हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में बुलाया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि राठौड़ कार्यक्रम के बाद टांक से मिलने पहुंच सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर भी अब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार टावर पर चढ़ चुके हैं टांक
नगर अध्यक्ष टांक इससे पहले भी समस्याओं के निराकरण को लेकर तीन बार टावर पर चढ़ चुके हैं। वह नगर पालिका में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। उनकी पत्नी मधु टांक पार्षद हैं। 


मौके पर पुलिस और भाजपा नेताओं की भीड़ 
टांक के टावर पर चढ़ने के बाद से मौके पर पुलिस और भाजपा के स्थानीय नेताओं की भीड़ लगी है। विधायक गोपीचंद मीणा,  कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा जिला महामंत्री वेद प्रकाश खटीक, मंडल प्रभारी अमित गुर्जर सहित अन्य नेता व लोग मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed