{"_id":"6383435ec027dd15942fc9e3","slug":"bjp-candidate-nand-kishore-nayak-victory-in-baran-municipality-by-election-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: इस उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार हारा
Sun, 27 Nov 2022 04:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:30 PM IST
सार
खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यह चुनाव प्रतिष्ठा के रूप मे देखा जा रहा था। प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा पदाधिकारीयों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। आखिर में जीत भी भाजपा उम्मीदवार की ही हुई।
विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारां जिले के अंता में हुए नगर पालिका के वार्ड 3 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर नायक को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 169 वोटों हरा दिया। मतगणना के दौरान 815 मतों में से भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर नायक को 491 मत मिले। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार देवीशंकर मेघवाल को 322 वोट ही मिले। भाजपा प्रत्याशी को 169 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
मतगणना के परिणाम की घोषणा होने के बाद भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की और नारे भी लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
बतादें कि खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यह चुनाव प्रतिष्ठा के रूप मे देखा जा रहा था। प्रत्याशी की जीत के लिए भाजपा पदाधिकारीयों ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।
विज्ञापन