फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Female resident doctor of mental illness department attacked with stone, injured on head

Rajasthan News: मानिसक रोग विभाग की महिला रेजिडेंट डॉक्टर पर पत्थर से हमला, सिर पर चोट लगने से हुई घायल

Wed, 10 Jan 2024 04:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 04:26 PM IST
सार

Bikner: जिले के मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में कार्यरत महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रेजिडेंट डॉक्टर ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि होस्टल के पिछले दरवाजे से आए एक युवक ने उन पर पत्थर से जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Female resident doctor of mental illness department attacked with stone, injured on head
गर्ल्स हॉस्टल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रोग विभाग की रेजिडेंट डॉ. तुलसी कल देर रात गर्ल्स हॉस्टल के अपने कमरे में वॉशिंग मशीन से कपड़े धो रही थीं, इसी दौरान होस्टल के पिछले दरवाजे से एक युवक अंदर आ गया, उसके हाथ में एक पत्थर था। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही युवक ने उन पर हमला बोल दिया। हमले में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के सिर पर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


हमले की सूचना मिलने पर एसपी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल गुंजन सोनी और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिजीत यादव गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे। फिलहाल महिला रेजिडेंट डॉक्टर का पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर पर हमले का विरोध किया है। होस्टल में सुरक्षा गार्ड होने के बावजूद ऐसी घटना होना शर्मनाक है। उन्होंने मांग की है कि इस घटना के आरोपी और वहां ड्यूटी कर रहे कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed