फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Health Department takes action against a clinic operating opposite a minister's residence

बीकानेर: मंत्री के आवास के सामने चल रहे क्लीनिक में अचानक पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, जानें फिर क्या हुआ?

Thu, 17 Sep 2026 04:57 PM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 04:57 PM IST
सार

बीकानेर के सादुलगंज स्थित एक क्लीनिक में हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में जरूरी दस्तावेज और लैब रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। इलाज में कथित लापरवाही की शिकायतों समेत क्लीनिक के संचालन की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
Bikaner: Health Department takes action against a clinic operating opposite a minister's residence
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सादुलगंज क्षेत्र स्थित एक क्लीनिक में सोमवार को लोगों के विरोध और हंगामे की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई।

विज्ञापन

संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य देवेंद्र चौधरी और सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में पहुंची टीम ने क्लीनिक में मौजूद दस्तावेजों और संचालन व्यवस्था की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आवश्यक रजिस्ट्रेशन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई।

विज्ञापन

जांच के दौरान क्लीनिक से संचालित लैब के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। संयुक्त निदेशक देवेंद्र चौधरी ने बताया कि लैब के पंजीकरण की स्थिति की पुष्टि के लिए संबंधित विभाग से भी रिपोर्ट ली जाएगी। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की गहन जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कौन हैं भीलवाड़ा की निर्विरोध महापौर?: एमए इतिहास की पढ़ाई से मेयर की कुर्सी तक ऐसे पहुंचीं, रच दिया इतिहास

मामले का एक अहम पहलू यह है कि संबंधित क्लीनिक के ठीक सामने प्रदेश सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का आवास स्थित है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि प्रारंभिक जांच में दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन से जुड़ी कमियां सामने आती हैं, तो इतने प्रमुख क्षेत्र में संचालित क्लीनिक की स्थिति की जानकारी संबंधित विभागों को पहले क्यों नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार, क्लीनिक के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायतें भी सामने आई हैं। इसके अलावा क्लीनिक के संचालन और वैधानिक दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की है।

फिलहाल विभाग क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन, दस्तावेजों, लैब संचालन और अन्य कानूनी पहलुओं की पड़ताल कर रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed