फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Negligence Claims Life of 2.5-Year-Old Girl, Father Alleges Doctors Hid the Truth

Bikaner News: इलाज में लापरवाही से ढाई साल की मासूम की मौत, पिता ने डॉक्टरों पर लगाया सच छुपाने का आरोप

Sat, 26 Apr 2025 11:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 11:38 AM IST
सार

ढाई साल की मासूम की मौत पर उसके इलाज में लापरवाही को लेकर तीन डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। बच्ची के पिता का कहना है कि उन्हें स्थानीय डॉक्टर ने आर्थिक लाभ के लिए बच्ची को ऐसे डॉक्टरों के पास भेजा, जिनकी विशेषज्ञता इस मामले से मेल नहीं खाती थी। 

विज्ञापन
Bikaner News: Negligence Claims Life of 2.5-Year-Old Girl, Father Alleges Doctors Hid the Truth

विस्तार

शहर में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत ने चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ढाई साल की हैजल खत्री की मौत के मामले में बीकानेर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गोंबर सहित जयपुर के दो डॉक्टरों डॉ. अंकित मंगला और डॉ. प्रियंका मित्तल पर इलाज में लापरवाही और जांच समिति के समक्ष गलत जानकारी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


रानी बाजार निवासी जगदीशचंद्र खत्री ने बीकानेर सदर थाना में तीनों डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और अनावश्यक रैफरल के चलते मासूम की जान चली गई। हैजल का जन्म 13 सितंबर 2022 को पीबीएम हॉस्पिटल में हुआ था। जन्म के बाद वह पूर्णतः स्वस्थ थी और मां-बेटी को तीन दिन में छुट्टी दे दी गई थी। गर्भावस्था के दौरान सोनोग्राफी में एक किडनी का अदृश्य होना सामने आया था लेकिन डॉक्टरों ने इसे सामान्य माना था और जन्म के डेढ़ साल तक बच्ची सामान्य रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बैठक के बाद पाक शरणार्थियों को मिली थोड़ी राहत, लेकिन हजारों को लौटना पड़ सकता है पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2024 में जब बच्ची को बुखार आया, तो परिजन उसे डॉ. गौरव गोंबर के पास ले गए। डॉ. गोंबर ने बच्ची को जयपुर से आए डॉ. अंकित मंगला से दिखाने को कहा और बाद में जयपुर रैफर कर दिया, जहां डॉ. प्रियंका मित्तल ने बच्ची की जांच की। परिजनों का आरोप है कि इलाज में घोर लापरवाही बरती गई, जिससे बच्ची की मौत हो गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डॉ. गोंबर ने आर्थिक लाभ के लिए बच्ची को ऐसे डॉक्टरों के पास भेजा, जिनकी विशेषज्ञता इस मामले से मेल नहीं खाती थी। इसके अलावा जांच कमेटी के सामने उन्होंने झूठी रिपोर्ट पेश कर सच्चाई को दबाया। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर डॉ. गोंबर, डॉ. मंगला और डॉ. मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के पिता ने दोषियों को सख्त सजा देने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed