फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: After the meeting, Pakistani refugees got some relief, but thousands may have to return

Rajasthan News: बैठक के बाद पाक शरणार्थियों को मिली थोड़ी राहत, लेकिन हजारों को लौटना पड़ सकता है पाकिस्तान

Sat, 26 Apr 2025 09:05 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 09:05 AM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने के सीसीएस के आदेशों को लेकर राजस्थान सहित देश भर में मौजूद पाक शरणार्थियों के लिए संकट खड़ा हो गया है। हालांकि शुक्रवार शाम गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में एक स्पष्टीकरण राज्यों को जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: After the meeting, Pakistani refugees got some relief, but thousands may have to return
राजस्थान - फोटो : meta AI

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) के फैसले से देश भर में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। राजस्थान में बॉर्डर इलाकों सहित अन्य शहरों में करीब 40 हजार से ज्यादा पाक शरणार्थी रह रहे हैं।

विज्ञापन


 हालांकि यह मामला संज्ञान में आते ही गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि जिन लोगों के पास लॉन्ग टर्म वीजा है, वे भारत में रुक सकेंगे लेकिन जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने पिछले 2 साल से राजस्थान में किसी पाक शरणार्थी को एलटीए जारी नहीं किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: शाह से चर्चा के बाद एक्शन में CM, पाक नागरिकों के वीजा निरस्ती के निर्देशों पर सख्त पालन के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों की वीसी लेकर इस मामले में एक और क्लेरिफिकेशन जारी किया, जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों ने एलटीए के लिए आवेदन कर रखा है, उन्हें भी कंसिडर किया जाएगा लेकिन इसके बाद भी करीब 3 हजार से ज्यादा पाक विस्थापित शरणार्थियों के लिए देश छोड़ने का संकट खड़ा है। राजस्थान में पाक विस्थापितों के लिए काम कर रहे सीमांत संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढ़ा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि कई धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आए पाकिस्तान के कई लोग ऐसे भी हैं, जो हाल में यहां आए हैं और जिन्होंने एलटीए के लिए आवेदन भी नहीं किया लेकिन उनकी पत्नी, बच्चे और अन्य रिश्तेदार यहीं रह रहे हैं।

ऐसे में इन लोगों के लिए मुसीबत दोहरी हो गई है। एक तरफ पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी गई और दूसरी तरफ यहां धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हिंदू ही सरकार के आदेश के बाद संकट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में करीब 10 पाक शरणार्थी विचाराधीन हैं, जिन्होंने एलटीए के लिए आवेदन कर रखा है। वहीं करीब 25 हजार को एलटीए मिला हुआ है लेकिन करीब 3 हजार से ज्यादा वे शरणार्थी हैं, जो हाल में यहां आए हैं और जिन्होंने एलटीए के लिए आवेदन भी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed