पहल: डोर-टू-डोर टीका देने वाला देश का पहला शहर बनेगा बीकानेर, सार्वजनिक स्थलों पर मोबाइल कैंप लगाकर दी जा रही वैक्सीन
राजस्थान के बीकानेर में टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 45 और उससे अधिक उम्र के लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन देने का फैसला किया गया है। बीकानेर देश का पहला ऐसा शहर है जहां यह शुरू हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड महामारी के खिलाफ घर-घर जाकर टीका लगाने वाला देश का पहला शहर बीकानेर बनेगा। राजस्थान के बीकानेर में सोमवार से वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत होगी। इसके तहत 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। इससे पहले शहर में सर्वाजनिक स्थलों पर मोबाइल वैन के जरिए टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत तीन दिन के भीतर 65000 हजार लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। बीकानेर कलेक्टर ने बताया कि इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और जल्द ही शहर कोविड मुक्त हो जाएगा।
वहीं सोमवार से लोगों के घरों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए मोबाइल टीमों का भी गठन किया गया है। वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। बिना रजिस्ट्रेशन वैक्सीन नहीं दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन होने के बाद उस इलाके में वैन पहुंचेगी और लोगों को जांच कर उन्हें टीका लगाया जाएगा।
Rajasthan | Bikaner district administration organizes vaccination-on-wheels for 45+ age group. "Mobile camps have been set up at public places like bus stand where people can voluntarily take the jab. About 65,000 people vaccinated in 3 days," said Collector Namit Mehta (12.06) pic.twitter.com/Ma4unB0QMk
— ANI (@ANI) June 13, 2021
मेडिकल स्टाफ भी रहेंगे मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दस लोगों के रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही वैक्सीन वैन लोगों के घरों के लिए जाएगी। दरअसल, वैक्सीन की एक शीशी में 10 को टीका लगाया जाता है। दस लोगों से कम होने पर बची हुई खुराक के खराब होने की आशंका रहती है। 4 घंटे से अधिक खुले रहने पर वैक्सीन खराब हो जाती है। इस को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है। इस अभियान के लिए एक मेडिकल स्टाफ को भी नियुक्त किया गया है, जो वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति के पास कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन के लिए रहेगा।
60-65 फीसदी आबादी का हो चुका है वैक्सीनेशन
बीकानेर में इस समय 16 शहरी स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद डॉक्टरों से कहा गया है कि उनके क्षेत्र में जिन्हें भी वैक्सीन दी जाएगी, वे सभी उस व्यक्ति की मॉनिटरिंग करेंगे। बीकानेर जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक लगभग 60-65 फीसदी आबादी का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। जिले में अब तक लगभग 3 लाख 69 हजार लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 से भी कम नए मामले सामने आए हैं. जिले में अबतक कुल 40 हजार 118 मामले सामने आए हैं।