{"_id":"635a3f5e9357ac5e503219c9","slug":"bikaner-two-factions-clashed-over-chain-snatching-woman-was-crushed-by-jcb-death-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: चेन स्नैचिंग को लेकर भिड़े दो गुट, महिला पर जेसीबी चढ़ा दी, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: चेन स्नैचिंग को लेकर भिड़े दो गुट, महिला पर जेसीबी चढ़ा दी, मौके पर ही मौत
Thu, 27 Oct 2022 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:50 PM IST
सार
बीकानेर में आपसी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़ गए। एक गुट ने दूसरे गुट की महिला पर जेसीबी चढ़ा दी, जिससे वह घायल हो गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बीकानेर में महिला को जेसीबी ने कुचला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर शहर में बीछवाल थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर दो गुट भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। उसके बाद एक गुट ने महिला पर जेसीबी चढ़ा दी। घायल महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में महिला का शव रखा गया है। बीछवाल थाना अधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा का कहना है कि इस मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला और आरोपी बीकानेर के बजरंग धोरा के पास ओवर ब्रिज के पास की बस्ती में रहते थे। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। इसे लेकर संभवतः यह घटना हुई है। बजरंग धोरा के पास पुल पर महिलाएं व बच्चे किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे तभी पुल पर कुछ लोगों ने महिलाओं के गले में पहनी चेन को खींचने की कोशिश की। चेन स्नैचिंग को लेकर झगड़ा हुआ और बात बिगड़ गई। बाद में आरोपी पक्ष के लोग जेसीबी लेकर उन महिलाओं पर चढ़ाने की नीयत से उनके पीछे भागे। महिला प्रेम बाई पत्नी चेतन राम लोडर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन