फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner Technical University website hacked student demonstrated in university

Rajasthan: बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, वीसी की जगह लगाया एलियन का फोटो

Thu, 28 Apr 2022 03:20 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 28 Apr 2022 03:20 PM IST
सार

बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने गुरुवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया है। वहीं उन्होंने वेबसाइट हैक कर वीसी के लिए एक संदेश भी छोड़ा है।

विज्ञापन
Bikaner Technical University website hacked student demonstrated in university
बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी का वेबसाइट हैक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के छात्रों का प्रदर्शन गुरुवार को जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर बड़लिया स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने गेट बंद करके कक्षाओं का बहिष्कार किया। वहीं छात्रों ने आंदोलन का एक नया तरीका निकाला है। हैकर ने यूनिवर्सिटी की ही वेबसाइट को हैक कर वीसी की जगह एलियन का फोटो लगा दिया। 

विज्ञापन

 

इसके साथ ही छात्रों ने अपनी मांगों को भी साइट के पेज पर दर्शाया है। बीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट मंगलवार शाम को ही हैक हो गई थी लेकिन बुधवार सुबह तक यूनवर्सिटी प्रशासन को पता नहीं चल पाया। हैकर्स ने वेबसाइट पर लगे वाइस चांसलर के फोटो को हटाकर एक पोस्टर लगा दिया। साइट की वाल पर  लिखा गया कि हम व्हाइट हेट हैकर्स हैं, हम यहां किसी को नुकसान पहुंचाने नहीं चाहते। हम यहां इसलिए आए हैं। जिससे हमारी आवाज यूनिवर्सिटी प्रशासन  तक पहुंचा सके। जिससे वो बच्चों की समस्याओं को जान सके। यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है, परीक्षा से संबंधित जरूरी सूचना  पंद्रह दिन पहले ही नोटिस बोर्ड पर जारी होनी चाहिए।

विज्ञापन


छात्रों ने वीसी का पुतला भी फूंका। छात्रों का कहना है ने बताया कि 13 माह पहले बीटीयू ने पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए थे। बीटीयू प्रशासन ने कोरोना काल में यह परीक्षा आयोजित कराई थी, जबकि आरटीयू ने छात्रों को प्रमोट कर दिया था। तब भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा में अधिकतर छात्र के फेल होने के बाद भी यूनिवर्सिटी ने शिकायतों को दरकिनार कर दिया था। इसके बाद छात्रों ने रिवैल्यूएशन फार्म भरा था। जिसका परिणाम आज तक जारी नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed