{"_id":"64841f60645967449f0227d4","slug":"bikaner-crime-59-year-old-village-development-officer-honey-trap-victim-lost-rs-40-000-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner Crime: 59 साल के ग्राम विकास अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार, 40 हजार रुपये गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner Crime: 59 साल के ग्राम विकास अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार, 40 हजार रुपये गंवाए
Sat, 10 Jun 2023 12:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:29 PM IST
सार
राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूगंरगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं। एक कॉल को अटेंड कर फंस गए और 40 हजार रुपये की चपत लग गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के श्रीडूगंरगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी रोहिताश कुमार मेघवाल (59) ने पुलिस थाने में हनी ट्रैप का मामला दर्ज करवाया है। मेघवाल ने बताया है कि दो साल पहले एक वीडियो कॉल आया, जिसको अटेंड करते ही सामने से महिला ने अपने सारे कपड़े उतार दिए और स्क्रीन रिकार्ड कर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ भी समझने से पहले यह सब घट गया, जैसे ही कॉल काटा, तभी नॉर्मल कॉल आया और महिला ने धमकाया कि 40 हजार रुपये दो नहीं तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी और समाज के डर से पैसे दे दिए और वीडियो डिलीट करने की बात कही। लेकिन फिर से वो महिला वीडियो का हवाला देकर पैसे मांग रही है। बार-बार पैसे की मांग और वीडियो के वायरल करने की धमकी के चलते पुलिस को सूचना दे कर मुकदमा दर्ज करवाया है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन