Rajasthan: भाजपा और जदयू का गठबंधन टूटने पर बोले गहलोत, यह तो होना ही था, जानें और क्या बोले?
गहलोत ने कहा भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति से गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या हुई है। यह लोग लोकतंत्र के हत्यारे हैं और सविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देश इन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
विस्तार
बिहार में भाजपा और जदयू (जनता दल यूनाइटेड) का गठबंधन एक बार फिर टूट गया है। हालांकि, कल बुधवार को नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। नीतीश अब राजद (राष्ट्रीय जनता दल ) के साथ महागठबंधन की सरकार चलाएंगे। इसे लेकर सीएम अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
उदयपुर में मीडिया को संबोधित किया
लोकतंत्र का गला घोट कर बिहार में सरकार बनाने के लिए बने इस नापाक गठबंधन का टूटना तय था। pic.twitter.com/sBOHdbxY2U
उदयपुर में मीडिया को संबोधित किया
लोकतंत्र का गला घोट कर बिहार में सरकार बनाने के लिए बने इस नापाक गठबंधन का टूटना तय था। pic.twitter.com/sBOHdbxY2Uविज्ञापन विज्ञापन— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 9, 2022
उदयपुर जिले में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोट कर बिहार में सरकार बनाने के लिए किए गए इस नापाक गठबंधन का टूटना तय था। यह तो होना ही था, भाजपा ने सत्ता में आने के लिए गठबंधन किया था और अंततः यह टूट गया।