{"_id":"65ddb0c9f77dde49e80e08d4","slug":"rajasthan-news-stealing-from-aanvan-mata-temple-thieves-ran-away-with-jewelry-worth-rs-2-lakh-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: ईरांस के आंवण माता मंदिर से 2 लाख के आभूषण ले उड़े बदमाश, दानपात्र का ताला भी तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: ईरांस के आंवण माता मंदिर से 2 लाख के आभूषण ले उड़े बदमाश, दानपात्र का ताला भी तोड़ा
Tue, 27 Feb 2024 03:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 03:25 PM IST
सार
Bhilwara: जिले के ईरांस में आंवण माता मंदिर से अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर भगवान की प्रतिमा से सोने-चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
आंवण माता मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीती रात जिले के ईरांस गांव में स्थित आंवण माता मंदिर से अज्ञात चोर ताला तोड़कर भगवान की प्रतिमा के सोने व चांदी के आभूषणों समेत दानपात्र की नकदी चुरा ले गए। आभूषणों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। गुलाबपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सवेरे जब वे मंदिर पहुंचे तो यहां ताला टूटा हुआ था और मंदिर का सामान अस्त-व्यस्त था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गुलाबपुरा पुलिस व ग्रामीणों को दी। पुजारी ने बताया कि चोर मंदिर से चांदी के दो मुकुट, कानों के झुमके सहित सोने के आभूषण ले गए हैं। इसके साथ ही चोरों ने दानपात्र को ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
गुलाबपुरा पुलिस पुजारी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आसपास संदिग्ध लोगों के यहां दबिश भी दी है और मंदिर की तरफ आने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन