{"_id":"65db20794ebd55b2370566c7","slug":"rajasthan-news-former-chairman-created-ruckus-when-newly-elected-mla-was-invited-to-a-religious-event-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नवनिर्वाचित विधायक धार्मिक आयोजन में बुलाने पर पूर्व सभापति ने किया हंगामा, थप्पड़ मारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नवनिर्वाचित विधायक धार्मिक आयोजन में बुलाने पर पूर्व सभापति ने किया हंगामा, थप्पड़ मारे
Sun, 25 Feb 2024 04:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 04:42 PM IST
सार
Bhilwara: श्री चारभुजा नाथ के मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना एवं पाटोत्सव महोत्सव के दौरान नगर परिषद की पूर्व सभापति ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मंजूदेवी चेचाणी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री चारभुजा नाथ के मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना एवं पाटोत्सव महोत्सव में पहुंची भीलवाड़ा नगर परिषद की पूर्व सभापति मंजूदेवी चेचाणी का आयोजन समिति द्वारा नवनिर्वाचित विधायक अशोक कोठारी को बुलाए पर विवाद हो गया। दरअसल चेचाणी दंपति अशोक कोठारी को बुलाए जाने से नाराज थे। इसी के चलते उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों को अपशब्द कहे। इस संबंध में चेचाणी का विवादित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस विवादित वीडियो में वे लोगों के साथ मारपीट करती और अपशब्द बोलती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
घटना तिलक नगर स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार देर रात की है। यहां पंचकुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री चारभुजा नाथ के मंदिर पर स्वर्ण कलश स्थापना एवं पाटोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। शुक्रवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सारस्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्ण कलश स्थापना कार्यक्रम में भीलवाड़ा के नवनिर्वाचित विधायक अशोक कोठारी को बुलाने से मुकेश चेचाणी एवं उनकी पत्नी पूर्व सभापति मंजू चेचाणी नाराज थे। इसी के चलते वे और उनके पति बार-बार आयोजन को खराब करने के उद्देश्य से किसी अन्य व्यक्ति को लेकर आए और भजन संध्या के दौरान उपद्रव करने लगे। आयोजन समिति ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पूर्व सभापति मंजू चेचाणी का कहना है कि आयोजन समिति के सदस्य खुद आपस में उलझ रहे थे और गाली-गलौच कर रहे थे। इस पर वहां बैठी महिलाओं ने मुझे उन्हें रोकने के लिए कहा। मैं जैसे ही समझाने गई तो अन्य लोग मुझसे अभद्रता करने लगे और मेरा वीडियो बनाने लगे। विधायक अशोक कोठारी को स्वर्ण कलश स्थापना में बुलाने से नाराजगी का आरोप झूठा है। यदि ऐसा होता तो मैं परिवार सहित कार्यक्रम में भाग नहीं लेती। हमने अभद्रता करने वालों के खिलाफ परिवाद दे दिया है।