Rajasthan: दस हजार की रिश्वत लेकर एएसआई थाने से भागा, एसीबी टीम बाहर खड़ी पकड़ने का करते रह गई इंतजार
एएसआई ने जमीन विवाद निपटारे के लिए तीस हजार की रिश्वत मांगी थी। उसने थाने में पहली किश्त दस हजार रुपये ले लिए लेकिन उसे एसीबी के ट्रैप की भनक लग गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्तौड़गढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शुक्रवार दोपहर भीलवाड़ा के सुभाषनगर थाने कार्रवाई करने पहुंची लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। दरअसल, एसीबी एएसआई को दस हजार रिश्वत लेते हुए ट्रैप करने गई थी पर आरोपी को भनक लग गई। जिसके बाद एएसआई विजय सिंह थाने के पीछे फाटक से कूदकर फरार हो गया और साथ में रिश्वत राशि भी ले गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांगानेर के एक व्यक्ति ने चित्तौड़गढ़ एसीबी को शिकायत दी। परिवादी ने बताया कि जमीन विवाद के एक मामले में सुभाषनगर थाने में एक मामला दर्ज है। सांगानेर चौकी का एएसआई सिंह परिवाद निपटारे के लिए बाइस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
परिवादी ने बताया कि एएसआई उसे बहुत परेशान कर रहा है। जिसके बाद 16 सितंबर को मामले का सत्यापन कराया गया और शिकायत सत्य पाने पर ट्रैप की कार्रवाई करने की योजना बनी। इधर एएसआई विजय सिंह ने पहली किश्त के रूप में दस हजार रुपये मांगा। ऐसे में एसीबी टीम भीलवाड़ा आई और शिकायतकर्ता को रंग लगे नोट देकर भेजा। थाने में ही एएसआई सिंह ने रिश्वत राशि ले ली। इससे पहले की एसीबी उसे दबोच पाती, आरोपी को शक हो गया। वह परिवादी के थाने के बाहर निकलने पर उसके पीछे-पीछे आ गया और उसे दूर से देखने लगा। जैसे ही परिवादी ने एसीबी को इशारा किया। इसके बाद एएसआई थाने में घुसा और फाटक कूदकर फरार हो गया। एसीबी थाने में पहुंची तो एएसआई फरार हो गया था। एसीबी ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।